Saturday, September 21, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नाचते गाते बैंड बाजों के साथ मंच पर पहुंची मेट्रो टीम

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर के ‘हम साथ-साथ हैं’ स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सत्र 2023-25 के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी ने सेवा की शपथ ली। संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि होटल हाईवा हेवन रिसोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ग्रुप अध्यक्ष चेतन-मीनू जैन निमोडिया, सचिव आशीष-मोनिका जैन, उपाध्यक्ष सुशील-शालू बाकलीवाल, संयुक्त सचिव पंकज-नेहा जैन, कोषाध्यक्ष अरुण-रेणू जैन, मुख्य समन्वयक सुनील-रमा पाटनी तथा 11 कार्यकारिणी दम्पत्ति सदस्यों ने बंधुत्व से प्रेम एवं बंधुत्व के साथ सेवा का संकल्प लिया।
इससे पूर्व दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जग्गा की बावड़ी में भगवान पार्श्वनाथ के सामूहिक दर्शन एवं महाआरती की गई। अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया एवं सचिव आशीष जैन ने बताया कि भगवान मुनिसुव्रत नाथ के चित्र के समक्ष समाजसेवी नरेश मेहता एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। नेहा, प्राची तथा निव्या ने मंगलाचरण के रूप में णमो णमो जिनवरा… नृत्य प्रस्तुति दी।

इस मौके पर रमेश ठोलिया समारोह गौरव, नरेन्द्र जैन निखार मुख्य अतिथि, मनोज सोगानी समारोह अध्यक्ष, नरेश मेहता दीप प्रज्ज्वलनकर्ता थे, वहीं राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, समाजसेवी प्रेम जैन बयाना वाले, राजीव जैन लाखना विशिष्ट अतिथि एवं सासंद राम चरण बोहरा, उप महापौर पुनीत कर्णावट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन गौरवमयी अतिथि थे।
निवर्तमान अध्यक्ष कमल वैद, पूर्व अध्यक्ष मनीष बैद एवं दीपक गोधा ने बताया कि सम्माननीय अतिथि जेएसजीआईएफ नार्दन रीजन चेयरमैन महेन्द्र सिंघवी, फैडरेशन सचिव महेन्द्र गिरधरवाल, फैडरेशन पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन,कमल सचेती एवं नार्दन रीजन सचिव सिद्धार्थ जैन थे। स्वागत एवं सम्मान के बाद अतिथियों ने सत्र 2023-25 की नई कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई।तथा नये पदाधिकारियों को पदों पर पदासीन किया।
ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने अपने स्वागत उदबोधन में ग्रुप की स्थापना सन् 2008 से अब तक की गई गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए शब्दों के माध्यम से सभी का स्वागत किया। समारोह के दौरान 24 घंटे लगातार बोलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन का ग्रुप की ओर से विशेष सम्मान किया गया। सायंकाल 4.00 बजे स्विमिंग पूल से गाजों बाजों एवं लवाजमा के साथ नाचते गाते नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सभागार तक ले जाया गया। जहां नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में सुनील-रमा पाटनी, अरुण -रेणू जैन, प्रदीप -रानू जैन,पंकज -नेहा जैन ने संयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दी।

इस मौके पर प्रसिद्ध गायक नरेन्द्र जैन ने दिल को छू लेने वाले फिल्मी नग्मों की प्रस्तुति देकर सभी दम्पत्ति सदस्यों को झूमने को मजबूर कर दिया। सचिव आशीष जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।मंच संचालन विनोद जैन कोटखावदा, मनीष बैद,रेखा पाटनी ने किया। इस मौके पर जलते दीप अखबार के ब्यूरो चीफ एवं समाजसेवी वी बी जैन का भी ग्रुप की ओर से सम्मान किया गया। पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article