Saturday, September 21, 2024

व्यर्थ समय बर्बाद ना करके सिर्फ सही कार्यों पर ध्यान लगाएं: आचार्य विवेक सागर महाराज

विवेक पाटोदी/सीकर। स्थानीय देवीपुरा स्थित चन्द्रप्रभु भवन में विराजमान आचार्य विवेक सागर महाराज के सानिध्य में मंगलवार को विभिन्न मांगलिक कार्यक्रम हुए। प्रातःकाल चन्द्रप्रभु जैन मंदिर में जिनेन्द्र प्रभु के अभिषेक व शांतिधारा हुई। प्रदीप छाबड़ा सेसम व नरेश काला लालास ने बताया कि आचार्य श्री के मुखारबिंद से हुई शांतिधारा का सौभाग्य केसरीमल पदमचंद अरुण कुमार पिराका परिवार को प्राप्त हुई। पूजन पश्चात आचार्य श्री विवेक सागर महाराज के मंगल प्रवचन हुए। अपने मंगल प्रवचनों में गुरुदेव ने बताया कि मनुष्य का जीवन बहुत अल्प जीवन है, इसमे करने के लिए काम तो बहुत है पर समय बहुत कम है। पुण्य के उदय से ही मनुष्य जीवन मिलता है। इसका एक-एक पल अमूल्य है और जो इस बात को समझ गए हैं, वे व्यर्थ कामों में समय बर्बाद नहीं करते हैं। अधिकतर लोग समय का महत्व तब समझते हैं, जब समय बहुत कम होता है। हमे यह तय करना है कि हम अपने समय को कहां और कैसे खर्च करते हैं। समाज के विवेक पाटोदी ने बताया कि प्रवचनों से पूर्व दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेट का सौभाग्य भागचंद नरेश कुमार विनय कुमार कालिका परिवार को प्राप्त हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article