Saturday, September 21, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप सनशाइन में ‘गांव की महक’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

अमित गोधा/ब्यावर। जैन सोश्यल ग्रुप सनशाइन द्वारा ग्रामीण परिवेश पर आधारित कार्यक्रम ‘आपणो गांव का’ आयोजन किया गया। सचिव प्रतीक खटोड़ ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप सनशाइन के द्वारा रविवार को सूरज स्वाद री ढाणी में ग्रुप का “पधारो आपणे गांव” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सभी पुरुष सदस्य ग्रामीण वेशभूषा धोती कमीज और महिला सदस्य घागरा ओढ़नी में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में चारो और गांव की महक छाई रही। कार्यक्रम स्थल पर चौपाल, पंचायत, खेल मैदान, रंगमंच आदि बनाये गए जिनका सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। साथ ही इस कार्यक्रम में सनशाइन के सभी सदस्यों ने ग्रामीण बुराइयों के खिलाफ संदेशजनक नाटक और मारवाड़ी गानों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुती दी। इस से पहले ग्रामीण संस्कृति से ओत प्रोत खेल खिलाये गए जिसमे सितोलिया, रस्साकस्सी, कंचे आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम के निर्णायक व्याख्याता श्रीमती दीपाली लाल और सुधीर जैन रहे।
निर्णायकों द्वारा नाट्य प्रस्तुति में ब्यावर के रंग रंगीलो ग्रुप को प्रथम एवं मारवाड़ रा छैल छबीला को द्वितीय और नृत्य प्रस्तुति में राजस्थान के रजवाड़े ग्रुप को प्रथम और मारवाड़ रा छैल छबीला ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। चाँद चकोरे और रंगीलो राजस्थान को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सामूहिक नृत्य एवं नाटिका के मंचन में ग्रुप के करीबन 100 सदस्यों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सनशाइन के सभी सदस्यों की प्रस्तुति देखकर निर्णायक भी मंत्र मुग्ध हो गए। उन्होंने सनशाइन के सभी सदस्यो की खुब प्रशंसा की।
कार्यक्रम के संयोजक पंकज ढेडिया रजत श्रीमाल, अमित गोधा,सुमित श्रीमाल, प्रणीत तातेड, मोहित जैन, रंजना बाबेल, प्रियंका छल्लानी, नेहा तातेड, मीनाक्षी श्रीमाल निकिता नाहटा रहे। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष वैभव सुखलेचा, पूर्व अध्यक्ष अरुण रूणीवाल, मनीष मेहता, उपाध्यक्ष महेंद्र नाहटा, महेंद्र नाहर, अंकुश बोहरा, कोषाध्यक्ष कमल पगारिया, दिनेश तातेड़, सह सचिव अमित कवाड, रूपेश कोठारी, मनीष रांका, अमित गोधा, अमित डाकलिया, दीपेश डोसी, गौतम बाबेल, अतुल बड़जात्या, मनीष सोनी, राहुल ओस्तवाल, लोकेश छल्लानी, अभिषेक बंट, निर्मल गुलेछा, अशोक श्रीमाल, सुधीर जैन एवं महिलाओ में प्रीति ढेडिया, इंदु सांखला, निधि नाहटा, निक्की खटोड़, अनिता पगारिया, रचना रूनीवाल, ममता श्रीमाल, शिल्पा बोहरा, ममता तातेड, पारुल जैन, विनीता भंडारी, साक्षी सोनी, वर्षा जैन आदि लगभग सभी सनशाइन सदस्यों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष विक्रम सांखला ने पधारे निर्णायको एवम सभी सनशाइन सदस्यो को धन्यवाद दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article