Saturday, September 21, 2024

जे एस जी अरिहंत के निर्विरोध चुनाव संपन्न

अध्यक्ष राजकुमार सोगानी, सचिव कमलेश चांदवाड़ बने
जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप अरिहंत की वर्ष 2023-25 हेतु नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यो ने पदाधिकारियो का सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से चयन किया। अध्यक्ष तरुण जैन ने बताया की मंगलवार, दिनांक 20 दिसम्बर 2022 को सांय 9:00 बजे आयोजित मीटिंग में चुनाव अधिकारी राकेश पाटनी, संस्थापक अध्यक्ष राजीव पाटनी, पूर्व अध्यक्ष पवन पांड्या, वर्तमान अध्यक्ष तरुण जैन, वर्तमान एवम नवगठित कार्यकारिणी सदस्यो की उपस्थिति में वर्ष 2023- 25 की नवनियुक्त निम्न पदाधिकारियों एवम कार्यकारिणी सदस्यो का माल्यार्पण कर विधिवत गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष राजकुमार- पायल सोगानी, उपाध्यक्ष अमरचंद-उषा दीवान, सचिव कमलेश- मीनू चांदवाड़, सह सचिव श्रीमती अंजली- अरुण जैन और कोषाध्यक्ष सौरभ- ऋचा जैन नियुक्त हुए। कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अल्पना- जितेंद्र जैन , अनिल – अनीता जैन, अनिल- धारा जैन, अशोक- अमन झांझरी, जितेंद्र – कुसुम शाह, श्रीमती पूनम – ज्ञानेंद्र चांदवड, प्रतीक- पूजा जैन, प्रवीण- पूनम झांझरी, प्रवीण – कविता गंगवाल, संजय – रीना पाटनी, विक्रम – रुचि जैन निर्वाचित घोषित किये गये । उपरोक्त सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article