Friday, March 6, 2026

नसीराबाद का स्थापना दिवस मनाया

नसीराबाद । रोहित जैन। नसीराबाद युवक पठनालय की ओर से रविवार को नसीराबाद का 205 वां स्थापना दिवस उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिया के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया।इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई वहीं स्थानीय कवियों द्वारा कविता पाठ किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनीता मित्तल,भाजपा पार्षद सरोज बिस्सा विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण चंद गदिया ने की महामंत्री राजेंद्र राठी ने नसीराबाद छावनी का परिचय दिया। शिवकुमार शर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar