Saturday, September 21, 2024

आर्यिका सुदृढ़मति माताजी का सुजानगढ़ की ओर मंगल विहार हुआ

लाडनूं। स्थानीय दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रवासरत प्राकृत केसरी आचार्य सुनील सागर महाराज की सुशिष्या आर्यिका सुदृढ़मति माता, आर्यिका सुस्वरमति माता तथा संयतमति माता ने प्रातः 6:30 दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के दर्शन उपरांत कल रविवार को सुजानगढ़ की ओर मंगल विहार किया। प्रबंध कमेटी के सदस्य विकास पाण्ड्या ने बताया कि आर्यिका संघ ने विहार के दौरान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नसिया के दर्शन कर सुजानगढ़ की ओर प्रस्थान किया। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सेठी ने बताया कि इस पदयात्रा में लाडनूं, सुजानगढ़ व नागौर से जैन समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जिसमें उपाध्यक्ष भागचंद जैनाग्रवाल, महेंद्र गंगवाल, विकास बड़जात्या, पत्रकार संतोष गंगवाल, रजनीश मच्छी, शरद जैन सुधांशु, आकर्ष जैन, मंत्री धर्मचंद गोधा, महिलाओं में डॉ मनीष जैन, कविता पहाड़िया, अनीता गोधा, साक्षी जैन, उत्सवी पहाड़िया व सुजानगढ़ जैन समाज अध्यक्ष सुशील जैन, साडूवाला, मंत्री पारसमल बगड़ा, शैलेंद्र जैन आदि लोगों ने आर्यिका माता के साथ पदयात्रा की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article