जीवदया के कार्यो के लिए मंत्री भायाजी ने पाया आचार्य श्रीजी का आशीर्वाद

वाशिम ,महाराष्ट्र। राजस्थान सरकार के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया का बहुत बड़ा पुण्य का अवसर रहा जब वो आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के वाशिम जिले के हराल कस्बे में विराजित संत शिरोमणि आचार्यभगवन्त श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ के दर्शनार्थ पहुँचे। आचार्यभगवन्त ने मंत्री भायाजी को जीवदया के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए आशीर्वाद प्रदान कर भविष्य की विभिन्न योजनाओं के बारे में आधे घण्टे तक चर्चा कर आशीर्वाद प्रदान किया। मुनिश्री प्रसाद सागर जी,मुनिश्री चन्द्रप्रभ सागर जी,मुनिश्री निरामय सागर जी ने भी आशीर्वाद दिया साथ ही ब्रह्मचारी तात्या भैया जी ने जीवदया के कार्यों की प्रशंसा की।