जयपुर। श्री दिगम्बर जैन महासमिति पार्श्वनाथ महिला संभाग,मानसरोवर के द्वारा रात्रि ठीक 8.00 बजे परम पूज्य संतशिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के 50 वे स्वर्णिम आचार्य पदारोहण दिवस के अवसर पर महाआरती का आयोजन उल्लास एवं भक्ति के साथ किया। अध्यक्ष नीता जैन, मंत्री भँवरी देवी जैन ने बताया कि सभी ने बहुत आनन्द एवं उत्साह के साथ इस आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
महिला संभाग,मानसरोवर द्वारा स्वर्णिम आचार्य पदारोहण दिवस के अवसर पर महाआरती का आयोजन


