मुनि श्री के सानिध्य में संगीतमय पूजन और महाआरती में झूमे भक्त
ललितपुर। संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ श्री विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण समारोह आज प्रातःकाल श्री अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में प्रभावना पूर्वक मनाया गय। प्रातःकाल पूजन अभिषेक के उपरान्त पुण्र्याजक परिवार ने शान्तिधारा का पुण्र्याजन किया। महिला मण्डल ने भक्तिमय पूजन एवं सायंकाल संगीतमय आरती कर गुरूवर को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र का अनावरण अखिल भारतीय विद्वत परिषद के महामंत्री सुरेन्द्र भारती बुरहानपुर,पं0 सुरेश जैन दमोह,वीरेन्द्र जैन, शीतलप्रसाद जैन ने श्रावक श्रेष्ठियों के साथ किया मुनि श्री के पादप्रक्षालन के उपरान्त व्रहमचारी व्र0प्रदीप जैन सुयश अशोकनगर ने आचार्य श्री की संगीतमय पूजन सम्पन्न कराई जिसमें जिनवाणी संरक्षण मंण्डली द्वारा पूजन की स्थापना की। सुधा कलश भक्ताम्मर मण्डल, विद्या आदर्श श्राविका मण्डल, दि0 जैन महिला परिषद, भारतीय जैन मिलन महिला, विद्या आदर्श श्राविका मण्डल, नंदा सुनंदा महिला मण्डल, चन्द्रप्रभु महिला मण्डल नया मंदिर, डोढाघाट, व्राहमी सुन्दरी महिला संभाग,सुधा कलश संभाग, विद्या पुनीत महिला मण्डल, नीली श्राविका महिला मण्डल ने अर्घ समर्पित किए जवलिक जलचंदन वालिका मण्डल एवं जयमाला भक्ति पूर्वक पाठशाला परिवार द्वारा की गई। मुनि सुधासागर ने गुरू की महिमा को अतुलनीय बताते हुए कहा गुरूदेव के उपकार अनंत है। गुरूदेव जनजन के उद्वारक और प्राणीमात्र को सन्मार्ग दिखाने वाले हैं। उनके तप संयम साधना को नमन करते हुए प्रभु से कामना करते हैं कि वह सन्मार्ग दिखाते रहे जिनको देखकर लोग कल्याण कर अपना उद्धार कर सकें। सायंकाल आचार्य श्री की महाआरती का पुण्र्याजन पुण्र्याजक परिवार ने किया और प्रभु की भक्ति में श्रद्धालु झूमे और आकर्षक आरती के दीप सजाकर गुरूरवर की आरती की।

अखिल भारतीय विद्वत परिषद के संयोजन में 11 नबम्बर से प्रारम्भ होने वाली जैन स्त्रोत साहित्यानुशीलन राष्टीय विद्वत संगोष्ठी में सानिध्यता के लिए मुनि श्री को परिशद के अध्यक्ष प्राचार्य अरूण सांगानेर महामंत्री डा0 सुरेन्द्र भारती,फूलचंद प्रेमी वाराासी, डा0 जयकुमार मजफरनगर, डा0 अनेकांत जैन दिल्ली, आलोक शास्त्री,डा0 सुनील संचय, डा0 अमित जैन संजीव शास्त्री ने श्रीफल अर्पित कर आशीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा0 अक्षय टडैया, धार्मिक संयोजक मनोज जैन बबीना, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मंदिर प्रबंधक भगवानदास कैलगुवा, कपूरचंद लागौेन, अजित जैन गदयाना, अकलंक जैन, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, महेन्द्र चैधरी, संजीव सौरया, प्रभात लागौन, प्रमोद जैन पाय, जितेन्द्र जैन राजू, सुवेन्दु जैन, सुवोध जैन कैलाष सराफ, विमल जैन पाय, मुकेष सराफ, कैप्टन राजकुमार जैन, आनंद जैन अमित गारमेंट श्रीष सिंघई, अंकुर जैन मावा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आज मुनि सुधासागर महाराज को पडगाहन का सौभाग्य मृदुला जैन राहुल कलरैया परिवार, मुनि पूज्य सागर महाराज को पडगाहन अषोक जैन कैलगुवा एवं सुरेन्द्र जैन छिपाई परिवार,ऐलक धैयसागर महाराज को पडगाहन सुरेश जैन स्वतंत्र इमलिया, क्षुल्लक गम्भीरसागर महाराज कोपडगाहन जिनेन्द्रजैन विकास जैन घी परिवार को मिला। सायंकाल क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज ने धर्मसभा में श्रावकों को धर्ममय जीवन अपनाने के लिए सीख दी।
सेरोन बना शान्तिनाथ सतोदय तीर्थ, आनंद बने महामहिम संरक्षक
जिला मुख्यालय के निकटवर्तीय तीर्थ मूर्तिकला के लिए विख्यात सीरोन जी अब मुनि श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से अद्वितीय तीर्थ की रूपरेखा तैयार हो रही। मुनि श्री ने सेरोन का नामकरण श्री शान्तिनाथ सतोदय तीर्थ कर विकास के लिए प्रेरणा दी। अब वह दिन दूर नही जव सेरोन का विकास वहुमुखी होगा। सर्वसम्मति से मातेश्वरी सुशीलावाई आनंदकुमार इंजी आशुल श्रीमती कंचन एवं बबीना परिवार को महामहिम संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके पूर्व अतिशय क्षेत्र सेरोन प्रबंध समिति के पदाधिकारी शीलचंद अनौरा, कोमल दादा,अरविन्द जैन बरोदा, अजय जैन जखौरा, आलोक खजुरिया, मनोज जैन बग्गे, राजीव खजुरिया, मुकेश जैन,व्रजकिशोर एड, प्रभात लागौन आदि ने समिति के त्यागपत्र साधारण सभा में रखे और मुनि श्री के सम्मुख क्षेत्र के विकास के लिए आशीर्वाद लिया। मुनि श्री ने क्षेत्र के विकास के लिए जन-जन को जोडने की प्रेरणा दी और इसके लिए एक अभियान सुनिश्चित किया जिससे तीर्थ का विकास होगा। गौरतलव रहे सेरोन में अक्ष्द्वितीय जैन प्रतिमाओं का भण्डार है यहां शान्तिनाथ बालसंस्कार केन्द्र इण्टर कालेज पूर्व में संचालित जैन जहां सैकडों विद्यार्थी ज्ञानार्जन कर रहे हैं।


