Saturday, September 21, 2024

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का स्वर्णिम आचार्य पदारोहण दिवस आज

रात्रि 8 बजे सकल जैन समाज के अनुयायी जयपुर के सैकड़ो मंदिरो मे हाथो में दीपक लेकर एक साथ महा आरती में भाग लेंगे
सम्पूर्ण भारत वर्ष मे एक साथ आचार्य श्री की आरती कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जायेगा

जयपुर। श्री दिगंबर जैन महासमिति द्वारा परम श्रद्धेय अंतर्यात्री महापुरुष,अपराजेय साधक,युगपुरुष, संस्कृति शासनाचार्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महामहाराज के स्वर्णिम आचार्य पदारोहण दिवस के पावन उपलक्ष में गुरुवार, दिनांक 10 नवम्बर 2022 को रात्रि 8 बजे सकल जैन समाज के अनुयायी जयपुर के सैकड़ो मंदिरो मे हाथो में दीपक लेकर एक साथ महा आरती में भाग लेंगे । राष्ट्रीय महिला महासमिति अध्यक्ष शीला डोडिया ने बताया कि राष्ट्रीय महिला महासमिति के आव्हान पर पूरे भारत वर्ष में एक साथ इस कार्यक्रम को करके वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। मुख्य समन्वयक सुशीला पाटनी आर के मार्बल ने जानकारी दी कि रात्रि 8 बजे जयपुर ही नहीं वरन राजस्थान के साथ साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष मे एक साथ हजारों दीपकों से आचार्य श्री की आरती कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जायेगा ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article