Saturday, September 21, 2024

आर्यिका श्री भरतेश्वरमती माताजी के चतुर्मास का हुआ निष्ठापन

मुख्य पुण्यार्जक सौगानी परिवार पहाड़ी वालो के घर हुई कलश की स्थापना

जयपुर। शाबाश इंडिया। अमन जैन कोटखावदा । परम पूज्य गाणिनी आर्यिका 105 गुरुमां भरतेश्वरमती माताजी ससंघ का मंगलमय वर्षायोग 2022 का मुख्य मंगल कलश स्थापना का परम सौभाग्य समाज श्रेष्ठि दानवीर हर्ष चंद , “जैन रत्न ” मनोज सोगानी, सम्यक सोगानी एवम् समस्त सोगानी परिवार पहाड़ी वाले को प्राप्त हुआ था। वर्षायोग की स्थापना 4 माह पूर्व भव्यता के साथ संपन्न हुई थी। प्रातः 11 बजे गुरू मां का सैकडो समाज बंधुओ एवं समाज श्रेष्ठियो के साथ वंदनम 195-196 श्रीजी नगर पर प्रवेश हुवा। पूज्य गुरुमा के मंगल प्रवेश के साथ सोगानी परिवार वर्षायोग मंगल कलश को भव्य जुलुस मे अपने निवास पर स्थापित किया। इससे पूर्व पुष्प वर्षा कर गुरुमा ससंघ की आगवानी की,तत्पश्चात निवास स्थान पर पूज्य गुरुमां के पंचामृत से प्राद प्रक्षालन किए तत्पश्चात पूज्य गुरुमा के कर कमलों से सोगानी परिवार के मुख्य मंगल कलश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्थापना हुई। पधारे सभी श्रावको का सोगानी परिवार द्वारा स्वागत किया गया।ज्ञात हो की देवाधिदेव 1008 श्री चंद्रप्रभु भगवान के आशीर्वाद से सोगानी परिवार द्वारा हर वर्ष किसी ना किसी मुनि,आर्यिका के वर्षायोग के मंगल कलश की स्थापना करने का भाव रहता है।पूर्व में भी सोगानी परिवार द्वारा बालाचार्य 108 श्री सिद्धसेन सागर जी (वरुणपथ,दुर्गापुरा) मुनि 108 श्री प्रज्ञासागर जी महाराज(चाकसू),उपाध्याय 108 श्री उर्ज्यंत सागर जी महाराज(दुर्गापुरा) आचार्य 108 श्री शशांक सागर जी महाराज( दुर्गापुरा) और वर्तमान में दुर्गापुरा जैन मंदिर में विराजमान गणिनी आर्यिका 105 भरतेश्वर मती माताजी का वर्षायोग का मुख्य मंगल कलश स्थापना कर सौभाग्य प्राप्त कर चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article