Saturday, September 21, 2024

आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का आयोजन हुआ

जयपुर। मालवीय नगर के सैक्टर 3 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री विद्यासागर यात्रा संघ जयपुर के मुख्य संयोजक मनीष चौधरी के निर्देशन में ऋद्धि मंत्रों से युक्त संगीतमय भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पुण्यार्जक अजय -निधि बड़जात्या थे।

इस मौके पर शुभकामना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय कुमार कोठ्यारी, राजस्थान जैन सभा के मंत्री विनोद जैन कोटखावदा, जनकपुरी जैन मंदिर के अध्यक्ष पदम चन्द बिलाला, मधुबन जैन मंदिर के अध्यक्ष सन्तोष अनोपडा,नटाटा दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साह आबूजीवाले,न्यू लाईट कालोनी जैन मंदिर के सूर्य प्रकाश छाबड़ा, कांग्रेस युवा नेता अक्षय मोदी, संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो की संस्थापक अध्यक्ष दीपिका जैन कोटखावदा, राजस्थान जैन युवा महासभा की प्रदेश संयुक्त महामंत्री रेखा पाटनी , मालवीय नगर महिला मण्डल की अध्यक्ष प्रीति बाकलीवाल,जेएसजी वीनस के सचिव मनीष लुहाड़िया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठीजन शामिल हुए। मंच संचालन विनोद जैन कोटखावदा ने किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article