Saturday, September 21, 2024

आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया का महोत्सव है पंचकल्याणक : मुनि श्री सुप्रभ सागर

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा-गजरथ महोत्सव की जोर शोर से तैयारियां
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा-गजरथ महोत्सव के लिए डीएम,एसपी से समिति ने की मुलाकात
अतिशय क्षेत्र बानपुर के प्रतिनिधि मंडल ने किया श्रीफल समर्पित

ललितपुर। जनपद के दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बानपुर में आगामी 28 नवम्बर 2022 से 4 दिसम्बर 2022 तक श्री मज्जिनेन्द्र शांतिनाथ चौबीसी तथा मानस्तम्भ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा, विश्वशांति महायज्ञ एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री सुप्रभसागर जी महाराज , मुनि श्री प्रणतसागर जी महाराज (ललितपुर नगर गौरव), मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में होने जा रहा है। महोत्सव की तैयारियां तेज हो गईं हैं। आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल अनिल जैन, अंचल अध्यक्ष दिगम्बर जैन समाज ललितपुर, श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बानपुर के अध्यक्ष नायक महेंद्र कुमार जैन,इन्द्रकुमार, जय मड़वैया, प्रदीप कुमार, वीरेन्द्र चूना,निर्मल कुमार, महावीर, राहुल पाइया, रिंकू पाइया, सुनील नगर सेठ, कपिल सराफ, सुरेंद्र, राकेश, आनंद आदि ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ललितपुर से मुलाकात कर आयोजन की जानकारी से अवगत कराया एवं शासन-प्रशासन से समुचित व्यवस्था के लिए अनुरोध करते समारोह के लिए आमंत्रित भी किया। समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना से मुलाकात कर उन्हें भी आमंत्रण दिया एवं आयोजन की जानकारी दी।

विदिशा से बानपुर के लिए हुआ मुनि श्री सुप्रभ सागर ससंघ का पद विहार

मीडिया प्रभारी डॉ सुनील संचय ललितपुर ने बताया कि मुनि श्री सुप्रभ सागर जी सहित त्रय मुनिराज का मंगल पद विहार बानपुर पंचकल्याणक महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने के लिए हो गया है। मुनि श्री सुप्रभसागर जी महाराज ने कहा कि आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया का महोत्सव है पंचकल्याणक। पुण्यशाली व्यक्ति को ही पंचकल्याणक में पात्र बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है, इसलिए अपने सौभाग्य को जगाएं।

मुनि श्री समत्व सागर जी का भी मिलेगा सान्निध्य

टीकमगढ़ में विराजमान मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज के समक्ष पहुँचकर श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बानपुर के पदाधिकारियों ने श्रीफल समर्पित कर बानपुर में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक में सान्निध्य प्रदान करने का निवेदन किया। मुनिश्री ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर आयोजन का बैनर भी विमोचित किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने बताया कि अतिशय क्षेत्र बानपुर में दसवीं शताब्दी की मूर्तियाँ विद्यमान हैं। हजारों वर्ष पुराना सहस्रकूट चैत्यालय शिल्पकारी का उत्कृष्ट नमूना है। शांतिनाथ बड़े बाबा की विशाल 18 फुट ऊँची प्रतिमा अतिशय युक्त है। कुन्थुनाथ, अरहनाथ की विशाल प्रतिमायें भी विराजित हैं। ऐतिहासिक, पुरातात्विक , सांस्कृतिक और शौर्य भूमि बानपुर में पंचकल्याणक महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। समिति के अध्यक्ष नायक महेंद्र जैन बानपुर ने बताया कि आयोजन की भव्यता को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article