Friday, March 6, 2026

जैन सोश्यल ग्रुप हेरिटेज सिटी द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप हेरिटेज सिटी द्वारा ग्रुप सदस्यो के लिए दीपावली मिलन कार्यक्रम दिनांक 30 अक्टूबर 2022 रविवार को आयोजित किया गया । ग्रुप अध्यक्ष महावीर सेठी ने बताया कि ग्रुप का यह कार्यक्रम ई पी के सिनेमाघर में रामसेतु पिक्चर व ब्ल्यू प्लूटो रेस्टोरेंट में सहभोज के साथ आयोजित किया गया । ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष बज के अनुसार ग्रुप सदस्य गण प्रात: 9 बजे ई पी के प्रांगण मे एकत्रित हुए सभी ने नाश्ता किया व अपना टिकट प्राप्त कर स्क्रिन 1 मे पिक्चर देखी । पिक्चर के बाद ग्रुप की साधारण सभा आयोजित की जिसमे ग्रुप द्वाराआयोजित किये जा रहे प्रोग्राम के बारे मे बताया व इस वर्ष में आगे किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे मे जानकारी दी गई। ग्रुप सचिव अरूण पाटनी ने बताया कि मीटिंग के बाद आकर्षक गेम्स व हाऊजी खिलाया व सभी ने स्वादिष्ट व लजीज भोजन का आनंद लिया ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar