Saturday, September 21, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी कैपिटल का सामूहिक विवाह की थीम पर हुआ भव्य कार्यक्रम

जयपुर । जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी कैपिटल द्वारा 14 अक्टूबर को सी -स्कीम स्थित शकुन होटल में शुभ विवाह थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगिनी अध्यक्ष मीना चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम सामूहिक विवाह के आयोजन की थीम पर प्रस्तुत किया गया । संस्थापक अध्यक्ष विनीता जैन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि व्यर्थ के खर्च को कैसे रोका जाए। हम सामूहिक विवाह का आयोजन कर व्यर्थ के खर्चो से बच सकते हैं । इस थीम को बहुत ही शानदार तरीके से फोरम के हर सदस्य ने अपनी प्रस्तुति से जीवंत कर दिया। संगिनी फोरम की कार्यकारिणी सदस्यों ने दुल्हन की वेशभूषा में और ग्रुप की सदस्यों द्वारा दूल्हे की वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी।10 दूल्हों और 10 दुल्हन के साथ एक भव्य आयोजन की प्रस्तुति संगिनी कैपिटल द्वारा दी गई ।

कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों द्वारा णमोकार महामंत्र नृत्य के साथ मंगलाचरण की प्रस्तुति दीपको द्वारा दी गई। विवाह में होने वाली सभी रस्मों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से प्रस्तुत किया गया । गणेश वंदना और मूंग हाथ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई,बन्ना बन्नी के गीत, हल्दी की रस्म फूलों के द्वारा ,मेहंदी की रस्म,भाई के द्वारा बहन का भात भरने का कार्यक्रम बहुत ही अनूठा रहा ।

कार्यक्रम मे स्वागत बारात और विदाई के कार्यक्रम के साथ सामूहिक भोज का कार्यक्रम भी रखा गया तथा उपहार मे सभी को भेंट दी गई। एक अनूठा अलौकिक शानदार कार्यक्रम का आयोजन संगिनी कैपिटल की सदस्याओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के लिए संगिनी फोरम के 10 ग्रुपो की टीम बनाई गई थी। हर ग्रुप में 8 सदस्याएं थी।सभी के द्वारा कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियां दी गई। उसमें से सयुंक्त सचिव नलिनी जैन की टीम को बेस्ट ग्रुप के लिए प्रथम विजेता घोषित किया गया। कोऑर्डिनेटर चंदना ठोलिया की टीम को द्वितीय स्थान के लिए विजेता घोषित किया गया।

बेस्ट दूल्हा का प्रथम पुरस्कार नीलिमा जैन ।बेस्ट दूल्हा द्वितीय पुरस्कार अंजू बगड़ा को प्राप्त हुआ। बेस्ट दुल्हन प्रथम अनीता कटारिया तथा बेस्ट दुल्हन द्वितीय नलिनी जैन बनी । गणेश वंदना के लिये प्रीति बाकलीवाल, मूंग हाथ मंजू बज, मेहंदी निधि बड़जात्या एवं रंजना जैन को पुरष्कृत किया गया। बन्ना बन्नी गीत अनीता बड़जात्या ,सगाई प्रथम किरण बगड़ा तथ द्वितीय समता जैन संगीत प्रथम हीरल जैन तथा द्वितीय सुरभि जैन एवं अनिता कटारिया, मायरा प्रथम नमीता जैन तथा द्वितीय शशि तिजारिया को निर्णायक अतिथि मृदुला पाटनी के द्वारा विजेता घोषित किया गया। ग्रुप की अध्यक्ष मीना जैन चौधरी, संस्थापक अध्यक्ष विनीता जैन,सचिव अलका गोधा, पूर्व अध्यक्ष समता गोदिका द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article