Friday, March 6, 2026

महानगर का डांडिया दीपोत्सव 9 को

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप महानगर द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाला विशाल जे के जे डांडिया महोत्सव आगामी 9 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है । यह जानकारी देते हुए ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन और सचिव अनुज जैन ने बताया कि यह आयोजन नॉर्दन रीजन के तत्वाधान में होगा मुख्य संयोजक दीपेश छाबड़ा के अनुसार इस अवसर पर 3 वर्ष से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक किड्स फैशन शो भी होने जा रहा है । विपिन -हेमा जैन और अरविन्द-दीपिका जैन को फैशन शो का संयोजक बनाया गया है जिसमें 200 से अधिक बच्चे विभिन्न थीम के अनुसार भाग लेंगे । मीडिया संयोजक डॉ राजीव जैन और पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश का कहना है कि पिछले बीस वर्षो से ग्रुप द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है । इससे प्राप्त राशि का उपयोग समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाता है ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar