Friday, March 6, 2026

आचार्य 108 श्री विवेक सागर जी महाराज ससंघ का आज 6 जून को चोमू बाग जैन मंदिर में होगा मंगल प्रवेश

जयपुर । परम आदरणीय एवं पूजनीय आचार्य गुरुवर 108 श्री शांतिसागर महाराज,( छाणी) परंपरा के सप्तम पट्टाधीश गुरुवर आचार्य 108 श्री सुमति सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य 108 श्री विवेक सागर जी महाराज,ससंघ ,(चार पिछिका) को जैन मंदिर संघीजी में, चोमू बाग जैन मंदिर में पधारने हेतु ट्रस्ट पदाधिकारी ने श्री फल भेट किया। आचार्य श्री ने चोमू बाग जैन मंदिर में 3 दिन के अल्प प्रवास हेतु स्वीकृति प्रदान की है। प्रबन्ध समिति अध्यक्ष प्रेम चन्द बडजात्या ने बताया कि आचार्य श्री दिनांक 6 जून को प्रातः कल्याण नगर जैन मंदिर से विहार कर प्रातः 6.30 बजे मंदिर जी में मंगल प्रवेश करेंगे ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar