गंदे कोलेस्ट्रॉल को जड़ से साफ करने के लिए कौनसी चीज खाना चाहिए?

गंदा कोलेस्ट्रॉल अर्थात एलडीएल , इसको जड़ से साफ नहीं करना है, हमारे रक्त में उसका होने अत्यावश्यक है, परंतु उसकी मात्रा सीमित होना चाहिए। अगर आपका बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो दालचीनी की लकड़ी को सुबह सुबह चबाए। ध्यान रहे आप सुबह बिना कुल्ला किए यह करे। आपको जानकर हैरानी होगी की हमारे मुँह में सुबह इकट्ठा होने वाली लार , बहुत ही काम की औषधि है , आपको सुबह सुबह उसी लार में दालचीनी की लकड़ी को चबा चबा कर खाना चाहिए। और इसकी जांच भी कम से कम 12 घंटे खाली पेट रहकर ही करवाए। अर्थात अगर आप सुबह 8 बजे ब्लड सैम्पल देना चाहते है तो पिछली रात 8 बजे से दूध,चाय या किसी भी प्रकार का खाना ना खाए । दालचीनी , Aspirin, atorvastatin का घरेलू सबस्टीट्यूट है । हमारे रसोईघर में लगभग हर प्रकार की बीमारी की रोकथाम एवं इलाज की चीज़े मसाले और अन्न सब्जियों के रूप में उपलब्ध है, पर हमे तो अंग्रेजी दवाई खा के ही बीमार होना है ,साथ ही यदि हम अपनी पाचन शक्ति को सही रखते हैं तो हमारा कोलेस्ट्रॉल सही रहेगा। खान-पान को सही रहे यह निर्भर करता है आपकी पाचन क्रिया की मजबूती और स्वस्थ पर, अगर आपकी पाचन क्रिया अच्छी है इसका मतलब आप स्वस्थ के धनी है क्योंकि लगभग ज्यादातर समस्याएं पेट से शुरु होती हैं। इसलिये पाचन क्रिया को स्वस्थ और मजबूत बनाने के बेहतरीन उपाय करें,

पाचन क्रिया को सही रखने के उपाय

🔷️ केला आपकी आँतो को स्वस्थ रखने में,हृदय की गती बनाएं रखने वाले पोषक तत्व प्रदान करने और आंखों के स्वास्थ्य हेतु जरुरी विटामिन देने में मदद करते हैं।

🔷️ चाय-कॉफी शरीर में एसिड को बढ़ाते है,इनके सेवन से पहले पानी का सेवन करने से नुकसान को कम करता है।

🔷️ पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए फलों का रस पीना,फलों को काटकर खाने से कम फायदेमंद होता है,क्योंकि जूस में रेशे की मात्रा कम होती है और छिलका बिल्कुल नही होता।

🔷️ हल्का गर्म(गुनगुना) और नींबू का शरबत पीना आपके शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है,यह पाचन तंत्र को साफ करने और अपच तथा कब्ज जैसी समस्याओ से निजाज दिलाने में मदद करता है।

🔷️ दही आपके खराब पेट के लिए सबसे बढ़िया आहार होता है। दही पेट को ठंडक देने वाला होता है। पेट को मरोड़ से आराम दिलाता है तथा स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।

🔷️ अदरक सभी प्रकार की पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने का आसान घरेलू उपचार है।यह खाना पचाने के लिए आवश्यक पाचक तत्वो और एंजाइम के प्रवाह को उत्प्रेरित करती है।

🔷️ अनानास पाचन को सुधारता है,रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है,वजन कम करने में मदद करता है,सूजन कम करता है,मुँह का स्वास्थ्य ठीक करता है,दृष्टि बढ़ाता है,हड़डिया मजबूत करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।

🔷️ काली मिर्च् पाचन सुधारने ,भूख बढ़ाने,पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में प्रयोग की जाती है।ये पेट और आँतो की गैस को भी दूर करती है।

🔷️ खाना निगलने के पहले खूब चबा चबा कर खाएं, इससे मुँह शक्तिशाली पाचन रस उत्पन्न करता है।
इन सभी उपायों से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सीमित रहती है,आप कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे।